Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: पिपरिया मंडल में आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल, जलभराव और जर्जर भवन से बच्चों व लाभार्थियों की परेशानी बढ़ी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ram Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/09/2026 04:59:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ram Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/09/2026 04:59:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्राथमिक विद्यालय पिपरिया मंडल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों बदहाल स्थिति से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पानी भर जाता है, जिसस केंद्र में रखी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्राथमिक विद्यालय पिपरिया मंडल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों बदहाल स्थिति से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पानी भर जाता है, जिसस केंद्र में रखी सामग्री भी पानी की चपेट में आकर खराब होने की स्थिति में पहुंच जाती है। जलभराव के कारण बच्चों और लाभार्थियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र की लंबे समय से उचित मरम्मत नहीं कराई गई है। भवन की खराब स्थिति के चलते केंद्र नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है और कई बार समय से केंद्र खुलने की भी जानकारी नहीं मिलती। इससे आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सामग्री एवं अन्य सुविधाएं सभी लाभार्थियों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा भवन की आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बच्चों और लाभार्थियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं प्रभावित होती रहेंगी।


Featured News