-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा (पंजी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद मांडिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि समाज को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई जा रही हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा (पंजी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद मांडिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि समाज को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु “परिवार कचहरी” की स्थापना की गई है, जिसमें 15 अनुभवी एवं योग्य सदस्यों की समिति गठित की गई है। यह मंच पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति और गोपनीयता के साथ सुलझाने का कार्य कर रहा है, जिससे लोगों का समय, धन और मानसिक तनाव बच रहा है। अब तक प्राप्त कई मामलों में से कुछ का सफल समाधान भी किया जा चुका है, जबकि कुछ मामले अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विवाह योग्य युवक-युवतियों की समस्याओं के समाधान के लिए “मिनी परिचय सम्मेलन” शुरू किए गए हैं। इसी क्रम में दूसरा मिनी परिचय सम्मेलन 05 जुलाई 2026 को ग्वालियर के सहयोग गार्डन (रमटापुरा सेवा नगर) में आयोजित किया जाएगा। इसमें युवक-युवतियों की भागीदारी के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। इस सम्मेलन में युवकों के लिए ₹100 पंजीकरण शुल्क रखा गया है, जबकि युवतियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभिभावक व्हाट्सएप के माध्यम से बायोडाटा भेज सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 01 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। महासभा द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹1100 नकद राशि, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार देकर सम्मानित किया जाता है। साथ ही समाज द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा समाज की जनगणना कराने की योजना पर भी चर्चा की गई, जिससे समाज के लोगों की शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, ब्लड ग्रुप, जनसंख्या, महिला-पुरुष अनुपात एवं भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। इससे भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद मांडिल ने कहा कि समाज के विकास और एकजुटता के लिए सभी समाज बंधुओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज को संगठित एवं सशक्त बनाया जा सकता है।
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
