-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की पहल जनता दर्शन में दिव्यांग को मौके पर मिली ट्राईसाइकिल, संवेदनशीलता की सराहना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता रामसरन पुत्र बड़कऊ, निवासी ग्राम गंगा पण्डरी इटियाथोक, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता रामसरन पुत्र बड़कऊ, निवासी ग्राम गंगा पण्डरी इटियाथोक, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना। रामसरन ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए। उनकी तत्परता और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप कलेक्ट्रेट परिसर में ही दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपरोक्त व्यक्ति को दिव्यांग पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र दिलाने के निर्देश दिये हैं । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री माधवी। पाण्डेय, वसीम अहमद दिव्यांग विभाग उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
