-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मखमली खिलौना प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ निरीक्षण, महिलाओं को ब्रांडिंग और पैकेजिंग के गुण सिखाए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सेंट आरसेटी मुरैना द्वारा ग्राम विसंगपुर में 35 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए संचालित मखमली खिलौना निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण बुधवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मध्यप्रदेश की वित्त नियंत्रक श्रीमती ललिता गर्ग ने किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सेंट आरसेटी मुरैना द्वारा ग्राम विसंगपुर में 35 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए संचालित मखमली खिलौना निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण बुधवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मध्यप्रदेश की वित्त नियंत्रक श्रीमती ललिता गर्ग ने किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती गर्ग ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद स्थापित कर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अब तक सिखाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता और नियमितता के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसरों की पहचान करने, व्यवसाय की व्यवहारिक योजना तैयार करने तथा भविष्य में तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग, उचित मूल्य निर्धारण और प्रभावी विपणन रणनीतियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश सिंह तोमर ने भी महिलाओं को स्व-सहायता समूहों की भूमिका, समूह संचालन, नियमित बचत, बैंक लिंकेज, वित्तीय अनुशासन तथा आजीविका संवर्धन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। श्रीमती ललिता गर्ग एवं श्री दिनेश सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से महिलाओं को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने, आत्मनिर्भर बनने तथा समूह आधारित स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में सेंट आरसेटी मुरैना के फैकल्टी एवं प्रशिक्षण समन्वयक श्री सचिन बंसल, एनआरएलएम मुरैना के ब्लॉक मैनेजर श्री अमित राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
