-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 225 किलो महुआ लहन नष्ट, 6 लीटर कच्ची शराब बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान तेज खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। ग्राम अशरफपुर, अमाहवा व आसपास के क्षेत्रों में दी गई ताबड़तोड़ दबिश।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान तेज खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। ग्राम अशरफपुर, अमाहवा व आसपास के क्षेत्रों में दी गई ताबड़तोड़ दबिश। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा। मौके पर मिला 225 किलोग्राम महुआ लहन कराया गया नष्ट।
06 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। आबकारी टीम ने मौके पर की सख्त कार्रवाई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी कार्रवाई की जानकारी। अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप। अभियान में आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद व मेंहदावल की टीम रही शामिल।
जिलेभर में लगातार जारी है विशेष प्रवर्तन अभियान। अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रशासन की पैनी नजर। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी होगी कड़ी कार्रवाई।
