Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी घंटों में गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 31/03/2026 01:17:12 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 31/03/2026 01:17:12 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु किया गया तीन विशेष टीमों का गठन। नरसिंहपुर मध्य प्रदेश घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार। आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम।

विस्तार

मध्य प्रदेश:  अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु किया गया तीन विशेष टीमों का गठन। नरसिंहपुर मध्य प्रदेश घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार। आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम। आरोपी के दो साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दिनांक 31.03.2026 की सुबह थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीमों का गठन: मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा मूर्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र में सघन जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई एवं संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गयी।  शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम: पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाही के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर के पास रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई।
 जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन किया गया था। शराब सेवन के पश्चात उसके दोनों साथी अपने-अपने घर चले गए, जबकि तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया। इसी दौरान नशे की हालत में तुलसीराम ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जाना पाया गया।

आरोपी को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में: पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर की तलाश की गई, जिसे ग्राम बरेली स्थित खेत से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ धारा 298 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही: घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुलसीराम ठाकुर के साथ घटना दिनांक को शराब का सेवन करने वाले अन्य दो साथियों कमलेश ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर के विरूद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा, निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि जितेन्द्र राजपूत, शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय शाह, लालू भाई, आरक्षक नारायण एवं अमन की मुख्य भूमिका रही है। 

Related News

मध्य प्रदेश: दतिया में दिनदहाड़े भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी

उत्तर प्रदेश: बखिरा में विवादित जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर पीड़ित परिवार के सवाल

उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती का लिया संकल्प

राजस्थान: कपासन में शिव शिक्षा संस्थान का वार्षिक उत्सव संपन्न, युवाओं को रोजगार व तकनीक से जोड़ने पर जोर

उत्तर प्रदेश: तेज-तर्रार आईपीएस सौरभ दीक्षित बने शाहजहांपुर के नए एसपी, सख्त पुलिसिंग की उम्मीद


Featured News