-
☰
राजस्थान: कपासन में शिव शिक्षा संस्थान का वार्षिक उत्सव संपन्न, युवाओं को रोजगार व तकनीक से जोड़ने पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विस्तार
राजस्थान: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना था। रोजगारोन्मुखी कोर्सेज और जल्द शुरू होगा 'फोर-व्हीलर कोर्स' संस्थान के डायरेक्टर अमजद हुसैन मंसूरी ने संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट, असिस्टेंट नर्सिंग, बैंकिंग, टैली, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्सेज सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान द्वारा भविष्य में जल्द ही 'फोर-व्हीलर ड्राइविंग कोर्स' भी शुरू किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को AI और स्वास्थ्य से जोड़ने की पहल बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग शिक्षक श्री भैरुलाल खटीक ने भारत सरकार की 'आभा योजना' (डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड) के लाभ बताए। वहीं, संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक ने कहा कि आज का युग एआई (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट का है। किसान और मजदूर का बच्चा भी तकनीकी ज्ञान में पीछे न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा खटीक ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कौशल सीखने की लगन और अनुशासन के लिए संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में ऋषिका आचार्य, कोमल आचार्य, तेजस सूथार, सलमान खान, ट्विंकल दायमा, पूजा सोनी, गायत्री बैरवा, घनीता बावरी, कोमल प्रजापत, कविता अहीर और सेजल खटीक शामिल रहे। सफल प्रबंधन एवं उपस्थिति आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रेनर डॉ. तनवीर खान, रतन सालवी और राहुल माली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य हितेश खटीक, रत्नी कुमारी भील, मोहम्मद सोहेल सहित नंदनी सिंह राजपूत, अश्काराबानो, कशिश देवड़ा, मनीषा बंजारा, मनीषा लक्षकार, दीपिका कंवर चुंडावत, आशा कुमारी जाट, सलमान खान, शेर खान और सैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक द्वारा किया गया।
मध्य प्रदेश: दतिया में दिनदहाड़े भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी
उत्तर प्रदेश: बखिरा में विवादित जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर पीड़ित परिवार के सवाल
उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: तेज-तर्रार आईपीएस सौरभ दीक्षित बने शाहजहांपुर के नए एसपी, सख्त पुलिसिंग की उम्मीद