-
☰
मध्य प्रदेश: ग्राम उडनी गौशाला में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से सराबोर हुई श्रीमद्भागवत कथा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नव रात्रि के पावन पर्व पर श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नव रात्रि के पावन पर्व पर श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री 108 श्री राम बहादुर दास त्यागी महाराज के सानिध्य में ग्राम उडनी गौशाला में चल रही है कथावाचक पंडित जितेंद्र शास्त्री जी महाराज के मुखारबिंद से कथा वाचन कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया। श्रोताओं से कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होता है। अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। इसे ना तो कर्तव्य का अभिमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की, जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे। उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है। कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की। उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। राक्षसी पूतना भेष बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं। इसी प्रकार कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं, परंतु भगवान कृष्ण उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं। यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं। इसे देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देखकर भगवान कृष्ण कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छिपा लेते हैं। भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया। मथुरा को कंस के आतंक से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया। इस मौके पर मुख्य यजमान पंडित चंद्र प्रकाश दुबे, ठाकुर यशपाल सिंह तोमर, ठाकुर ओम शंकर सिंह तोमर ,नेपाल सिंह दमोहया, के अलावा ग़ाम उडनी, टेकापार, पिपरिया कला ,के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण कर रहे हैं।
बिहार: जमीनी विवाद में युवक जख्मी, मारपीट का वीडियो वायरल
गुजरात: व्यापारी गौरांग पटेल के साथ लूटपाट, 4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं
उत्तर प्रदेश: नरेंद्र भाटी बने जनता की आवाज़, ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर लोगों से की मुलाक़ात
राजस्थान: बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में पल्स हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन
महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ में विश्व सूचना का अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन