-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जुलाई माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रभक्ति एवं गरिमामय वातावरण के बीच "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कलेक्टर लोकेश
विस्तार
मध्य प्रदेश: जुलाई माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रभक्ति एवं गरिमामय वातावरण के बीच "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में "वंदे मातरम्" का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट आस्था, सम्मान और समर्पण की भावना का प्रदर्शन किया। सामूहिक गायन के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन आयोजित किया जाता है। इस परंपरा का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक समर्पण, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित
हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
