-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्व. शरद त्रिपाठी को नेताओं ने किया याद, अर्पित किए पुष्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सन्तकबीरनगर कबीर चौरा परिसर स्थित सनकबीर अकादमी के हाल में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन महन्त विचारदास की अध्यक्षता में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सन्तकबीरनगर कबीर चौरा परिसर स्थित सनकबीर अकादमी के हाल में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन महन्त विचारदास की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,विधायक जयमंगल कन्नौजिया,देवरिया के पूर्व भाजपा सांसद डॉ रामपति राम त्रिपाठी,पूर्व मंत्री विधायक श्रीराम चौहान,संसद विजय दूबे,विधायक सदर अंकुर राज तिवारी,धनघटा विधायक गणेश चौहान,मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी,पूर्व विधायक जय चौबे,देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी,डाक्टर धर्मेंद्र सिंह,रमेश सिंह,सुभाष यदुवंश,सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र सिंह उर्फ दीपू सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राजमा मंत्री पंकज चौधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कम समय मे जो शोहरत हासिल की वह कम ही लोगों के हिस्से में आई है। संतकबीरनगर की माटी आज भी उनको याद करती है। जनता की आवाज और जमीन से जुड़े नेता थे। खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख नित्यानंद ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि उन्होंने कम समय मे बहुत बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी वह किसी से छिपी नहीं है। हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। एक चमकता हुआ सितारा जो हमारे बीच अब नहीं रहा। वे हमेशा सन्तकबीरनगर की चिंता किया करते थे। जो योगदान दिया है उसे हमें याद रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय एक अनुशासित कार्यकर्ता और निपुण वक्त रहे। लोक नेता के सारे गुण उनके अंदर विद्यमान थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को स्मृति चिन्ह व बुके भेंट कर खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने स्वागत किया। डॉ रामपति राम त्रिपाठी ने सभी साधु संतों के प्रति श्रद्धा रखते हुये कहा कि जो इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम मे आये हैं सभी अपने परिवार के लोग हैं। जो स्नेह और अपनत्व हमे इस दुख की घड़ी में आपसभी ने दिया है, जिससे मैं इस दुख की घड़ी में भी अडिग रह पारहा हूं। उन्होंने कहा कि एक पुत्र के मोह में सबको विमुक्त करना ठीक नहीं। उनकी स्मृतियां हमारे पास एक धरोहर के रूप में मौजूद हैं। हमारी सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे को जिसे कबीर ने दिया था उसे स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने संसद में बुलन्द करने का कार्य किया था। जो कमियां कबीर स्थली के विकास में रह गयी हैं उसे वे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।महन्त विचार साहेब ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी महान व्यक्तित्व के मालिक थे।हमसब उन्हें कभी भी नहीं भूल पायेंगे।उनकी चाहत रहती थी कि कबीर साहेब की बातों को कैसे लोगों तक पहुंचाया जासके।
बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित
हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
