Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कपासन दशहरा मेले में कवि सम्मेलन ने भरा जोश, वीर-हास्य और श्रृंगार रस की रचनाओं ने मोहा मन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 06/10/2025 12:42:35 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/10/2025 12:42:35 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नगर पालिका मण्डल कपासन द्वारा आयोजित दशहरा मेला 2025 के तीसरे दिन कवि सम्मेलन एस आर वाटिका में आयोजित किया गया, जिसमें सबसे पहले बैडमिंटन, कबड्डी, लॉन टेनिस में प्रथम, द्वितीय रही टीमों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषित दिए गए।

विस्तार

राजस्थान: नगर पालिका मण्डल कपासन द्वारा आयोजित दशहरा मेला 2025 के तीसरे दिन कवि सम्मेलन एस आर वाटिका में आयोजित किया गया, जिसमें सबसे पहले बैडमिंटन, कबड्डी, लॉन टेनिस में प्रथम, द्वितीय रही टीमों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषित दिए गए। इसके बाद विधायक जीनगर,पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी,मेला कमेटी अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव व अन्य पार्षद गणों द्वारा पधारे हुए कवियों का स्वागत कर उपरना ओढ़ा कर कवि सम्मेलन की शुरुआत की गई। इस दौरान वीर रस की कविताओं ने श्रोताओं में जोश भर दिया, जबकि हास्य और व्यंग्य की रचनाओं पर खूब ठहाके लगे। श्रृंगार रस की कवयित्री ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।श्रृंगार रस की कवयित्री योगिता चौहान ने प्रेम और प्रीत के छंद सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भूल गई सारी बातें एक फसाना याद रहा, भुलाना चाहा जिसे एक दीवाना याद रहा गीत प्रस्तुत किया।जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।वीर रस के कवि राम भदावर ने मेवाड़ की महिमा और राष्ट्रवाद पर आधारित अपनी रचनाओं से श्रोताओं में उत्साह भर दिया। उन्होंने चित्तौड़गढ़ पर चित्तौड़गढ़ का दुर्ग दुर्गों का राजा और रानी पद्मिनी के जौहर पर नहीं भुलाया जा सकता है पद्मिनी रानी को जैसी रचनाएं सुनाईं। इसके अतिरिक्त, राजस्थान की वीर गाथा पर राजस्थान नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता सहित कई रचनाओं से राष्ट्रवाद के नारे गूंज उठे।एक अन्य वीर रस के कवि अपूर्व विक्रम शाह ने भी अपनी ओजस्वी रचनाओं से युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने शहीदों, महाराणा संग्राम और पहलगाम पर हुए आतंकी हमले को लेकर हिंदुस्तानी सिंदूर को हमने बारूद बनाकर भेजा था, समर सोफिया में चंडी का अवतार दिखाई देता है जैसी पंक्तियां प्रस्तुत कीं।कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य का विशेष बोल बाला रहा। व्यंग्यकार कवि संजय झाला ने अपनी व्यंग्य रचनाओं के साथ मंच संचालन भी किया। उन्होंने मां की हंसी प्रभुताई है जैसी रचनाएं भी सुनाईं। मेवाड़ी भाषा के हास्य कवि सुनील व्यास और गोपाल धुरंधर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। प्रार्थना नवीन ने पैरोडी के माध्यम से और हिमांशु बवंडर ने अपनी रचनाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर थे। इस अवसर पर सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव, उपाध्यक्ष सैय्यद एजाज अली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, पार्षद भाजयुमो अध्यक्ष विकास बारेगामा, पूर्व नपा अध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, मुकेश पलोड़,वंदना सोनी, वंदना बुढ़साना, गोपाल पुर्बिया, हीरा लाल शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव, डा. राम सिंह चुंडावत, पालिका कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर, राम प्रसाद गायरी, गोपाल लाल सुथार, प्रकाश चन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। मेले में आज स्टार नाईट में अंजली अरोड़ा व महक चहल अपनी प्रस्तुति देंगी। 

Related News

उत्तर प्रदेश: डीएम ने तुलसीपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: बरेली में अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने जीता खिताब

राजस्थान: जयपुर दिवाली कप शतरंज प्रतियोगिता में अभिवादन भादुका और यथार्थ अग्रवाल बने विजेता

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के जखनियां में रोजगार मेले का आयोजन, 562 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 84 किलो दूषित मिठाई और शीरा नष्ट

उत्तर प्रदेश: हाटा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सपोर्ट ट्रैक गिरा, तीन मजदूर घायल


Featured News