-
☰
राजस्थान: गौसेवा समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन एवं गौशाला संचालन हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: हरे कृष्णा हरे राम गौसेवा समिति भूरा क्षेत्र,(श्री विष्णु नगर) हापू की ढाणी की ग्रामवासियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन
विस्तार
राजस्थान: हरे कृष्णा हरे राम गौसेवा समिति भूरा क्षेत्र,(श्री विष्णु नगर) हापू की ढाणी की ग्रामवासियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।और कई अहम निर्णय भी लिये गए। निर्णय इस प्रकार से है कि गौशाला में करीबन 200 गोवंश पालन-पोषण की व्यवस्था रहेगी। साथ ही कोई गोवंश इस क्षेत्र का जो इस गौशाला से जुड़ा हो वह इस गौशाला में नियमित अनुदान दे रहा है। वही व्यक्ति अपने गोवंश को न्यूनतम 5100/- रूपये अनुदान के अलावा अदा करके गौशाला में सुपुर्द कर सकता है। साथ ही यह एक पहल की गई कि गौशाला के प्रति समर्पण को बढ़ाने हेतु समस्त सदस्यों को आह्वान किया गया कि घर में कोई आयोजित सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान अपनी श्रद्धा से गौशाला को अनुदान करेगा। जिससे अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह पहल युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप में एक नई दिशा का संचार होगा। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी ग्रामवासी जो दानपुण्य हेतु जगह-जगह चारा डालने की बजाय उक्त चारा गौशाला में ही डाला जावे। इस मौके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से सोनाराम सियाक को अध्यक्ष,गोविंदराम मांजू , गोरधनराम साऊ,जगदीश डूडी व भगवानाराम सियाक को उपाध्यक्ष, पृथ्वीराज मांजू को कोषाध्यक्ष, रुपाराम सारण को सचिव, मफतलाल साऊ को सहसचिव व मोहनलाल पंवार, सदराम मांजू, ठाकराराम डारा, मांगीलाल साऊ,पीराराम खिलेरी,गंगाराम ढाका, भंवरलाल मांजू, बाबूलाल बाबल,लादूराम खिलेरी,राजूराम सारण,मोहनलाल बाबल,लादूराम खावा,रतनाराम पंवार,नेकीराम डूडी,गंगागिरी गोस्वामी,बीरबलराम मांजू, सूरजमल खिलेरी,भागीरथराम सियाक,गोपीकिशन साऊ, रामनिवास मांजू,रामचंद्र प्रजापत, दानगिरी गोस्वामी व राजूराम सियाक सहित कई सदस्य नियुक्त किये गए। गौभक्त सरपंच प्रतिनिधि कल्पेश बिश्नोई ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है। व शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गौसेवा से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही बताया कि ग्रामवासी गौसेवा के लिए गौशाला में बढ़-चढ़ कर अपना अंशदान कर रहे हैं। गौशाला संचालन हेतु भूमि का दान खेराजराम जांगू ने किया। गांव में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है। गौशाला का संचालन बहुत ही अच्छा चलेगा। ग्रामवासियों ने खेराजराम जांगू, गौभक्त कल्पेश बिश्नोई व समस्त दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। गौभक्त ग्राम विकास अधिकारी लादूराम जांगू ने बताया कि गौसेवा करने से आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ पर्यावरण,स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होने के साथ गायों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही बताया कि 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक गौशाला में कथा का आयोजन भी रखा गया है। ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में कथा सुनने का आह्वान किया।। गौसेवा का महत्त्व और लाभ गौसेवा से जीवन में पर्यावरण संरक्षण,आर्थिक समृद्धि,स्वास्थ्य लाभ,धार्मिक पुण्य,कर्मों की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास होता हैं। गाय का गोबर खाद और गोमूत्र औषधीय गुणों से भरपूर होता है।जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है।गाय का दूध और उससे बने उत्पाद स्वास्थ्य वर्धक होते हैं।वास्तु दोष दूर होता है।और व्यक्ति को धन,सुख और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गौसेवा करने से व्यक्ति को सुख- समृद्धि,स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति मिलती है। गाय को गौमाता कहा जाता है।जीवन में सुख,शांति और समृद्धि बनी रहती है।हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय माना गया है। गौमाता की सेवा का जिक्र केवल शास्त्रों में ही नहीं बल्कि द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण ने भी गाय के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया है।और मानव मात्र को गाय की सेवा करने का संदेश दिया है। इस अवसर पर किसान नेता भगवानाराम सियाक,पेमाराम साऊ,ग्राम विकास अधिकारी जयराम सियाक, लालाराम मांजू,जगदीश सियाक,पुखराज खावा व कालूराम मांजू सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सरदार सेना ने उठाई मृतक प्रदीप पटेल के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी
हरियाणा: मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले को संगठनों ने बताया देशद्रोह
मध्य प्रदेश: माई की महापंचायत" के ऐतिहासिक एकता प्रयास से नवरात्रि 2025 बना अविस्मरणीय पर्व
उत्तर प्रदेश: कटर प्लांट पर दबंगों का हमला, खनन व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर बेहोश किया, आरोपी फरार
Gujrat Rape Case: तीन मछुआरों ने 50 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: वड़ोदरा के कोठी फल्यु में सर्द पुनम पर पारंपरिक गरबे और वेशभूषा प्रतियोगिता का उल्लास