Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पहाड़ी वाले पीर बाबा मेले का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 01:34:07 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 01:34:07 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली में प्रतिवर्ष की भांति निकटवर्ती ग्राम भालोजी स्थित श्री पहाड़ी वाले पीर बाबा का विशाल मेले व भण्डारे का आयोजन मंगलवार को बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में प्रतिवर्ष की भांति निकटवर्ती ग्राम भालोजी स्थित श्री पहाड़ी वाले पीर बाबा का विशाल मेले व भण्डारे का आयोजन मंगलवार को बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नरदेव बेनीवाल, मनोज चौधरी, संजना चौधरी, सोनू शर्मा, भावना भाटी आदि कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं विषाल भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालूओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित भव्य मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की। 

सरपंच कृष्ण कुमार व डॉ. महेन्द्र चंदेला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहाड़ी वाले पीर बाबा के मेले में हजारों की संख्या में भक्तों ने पीर बाबा के दर्शन कर मन्नते मांगी व प्रसादी प्राप्त की। संचालन एड. राजेश यादव ने किया। इस दौरान सत्यवीर मीणा, विक्रम रावत, एड. मनोज चौधरी, एड. सीताराम गुर्जर, दीपक गुर्जर, हनुमान मीणा, सांवलराम गुरुजी, एड. दिनेश अग्रवाल, सींगाराम पंच, विशम्भर यादव, एड. बदलूराम, एड. सत्यवीर गुर्जर, गोकुल मैनेजर, धोलाराम यादव, सुरेंद्र, मनोज, अखिलेश यादव, अशोक, सुलतान, बदलू जाट, विशम्बर यादव, हेमाराम यादव, गुलझारी लाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।