-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए स्वच्छता प्रशिक्षण शिविर, 100 से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नासवी फुटपेरी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मुरादाबाद के रहड़ी पटरी फेरी के माध्यम से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के स्वच्छता शुद्धता पौष्टिकता विषय का प्रशिक्षण स्थान स्वतंत्रता सेनानी भवन कंपनी बाग मुरादाबाद में आज प्रथम दिवस 19 मई को संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नासवी फुटपेरी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मुरादाबाद के रहड़ी पटरी फेरी के माध्यम से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के स्वच्छता शुद्धता पौष्टिकता विषय का प्रशिक्षण स्थान स्वतंत्रता सेनानी भवन कंपनी बाग मुरादाबाद में आज प्रथम दिवस 19 मई को संपन्न हुआ। शिविर में मुरादाबाद के अनेक स्थानों से लगभग 100 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त का प्रमाण पत्र एवं हाइजीन किट प्रमाण पत्र तथा भोजन पैकेट प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव फूड कमिश्नर अपूर्व श्रीवास्तव डीओ राजवंश श्रीवास्तव नासवी की नेशनल फूड कोऑर्डिनेटर संगीता सिंह नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद प्रोग्राम मैनेजर सिया मिश्रा राम मनी संतोष कुमार गुप्ता बरेली फुटपेरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सक्सेना मोहम्मद आसिफ टीवीसी मेंबर्स शोभना गुप्ता टीवीसी मेंबर रईस भाई टीवीसी मेंबर मोहम्मद शाकिर मोहम्मद जहीर आदिल भाई सभी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी अजय सक्सेना आदि उपस्थित रहे। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव एडीएम सिटी मुरादाबाद द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए नासवी एवं फुटपेरी वेलफेयर एसोसिएशन ने मुरादाबाद शहर के सभी रेहड़ी पटरी फेरी लगाकर जीविका चलाने वालों से आव्हान किया कि कल दिनांक 20 मई सुबह 10:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन मुरादाबाद पहुंचकर शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन का लाभ उठाएं।
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
