Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: समाजसेविका सृष्टि गुलाटी ने की केंद्रीय कानून मंत्री से भेंट, कम उम्र में विश्व रिकॉर्ड से पाई सराहना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , Date: 06/10/2025 12:47:48 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Yogita Meerwal ,
  • Date:
  • 06/10/2025 12:47:48 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया की (कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान) की ब्रांड एंबेसडर पूरे भारत में प्रसिद्ध कक्षा चतुर्थ की नन्ही समाजसेविका और विश्व रिकॉर्ड होल्डर सृष्टि गुलाटी ने दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की, ओर संस्था के कार्यक्रम,रूप रेखा पर अपनी वार्ता रखी।

विस्तार

राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया की (कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान) की ब्रांड एंबेसडर पूरे भारत में प्रसिद्ध कक्षा चतुर्थ की नन्ही समाजसेविका और विश्व रिकॉर्ड होल्डर सृष्टि गुलाटी ने दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की, ओर संस्था के कार्यक्रम,रूप रेखा पर अपनी वार्ता रखी। इस अवसर पर सृष्टि ने माननीय मंत्री को राष्ट्रीय ध्वज, श्रीमद्भगवद्गीता और पवित्र गंगा जल भेंट कर,  देश एवं संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा और भावनाएँ व्यक्त कीं। उनके साथ इस अवसर पर पिता श्री प्रवीन गुलाटी भी उपस्थित रहे। सृष्टि ने मंत्री से कानून विषयक जानकारी भी प्राप्त की ,और कहा कि हमारे देश का कानून बहुत अच्छा है, सभी को अपने शिक्षा ,अधिकारों, संरक्षण,  सुरक्षा,के बारे में जानकारी होनी चाहिए ,तथा कानून का सम्मान करना चाहिए। सृष्टि ने अपने सामाजिक कार्यों, स्कूल में पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं का एक संक्षिप्त विवरण पत्र भी मंत्री को सौंपा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सृष्टि की उपलब्धियों और समाजसेवा के कार्यों की सराहना की और कहा-" यह बेहद गर्व और खुशी की बात है,  कि इतनी कम उम्र में सृष्टि समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश कर रही है। इतनी छोटी उम्र में ही कई विश्व रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराना, बहुत बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि सृष्टि गुलाटी का सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा 930 प्रमाणपत्र प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड है। इसके साथ ही एक ही दिन में अलग-अलग विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर 61 वीडियो बनाकर सोशल अवेयरनेस इनिशिएटिव का भी विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सृष्टि समाज और हम सभी के लिए प्रेरणा है। खास तौर पर " कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान के लिए " धन्य हैं उनके माता-पिता, वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन,जिन्होंने उन्हें इस दिशा में प्रेरित किया।" मंत्री ने सृष्टि की पढ़ाई, खेलकूद और आगे की महत्वाकांक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। सृष्टि गुलाटी डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद में कक्षा 4 की छात्रा हैं। कम उम्र के बावजूद उन्होंने अनेक पुरस्कार जीते हैं, कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और समाज सेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनकी जज़्बा और माता-पिता का सहयोग यह संदेश देता है कि सही मार्गदर्शन और प्रेरणा से कोई भी बच्चा बड़े परिवर्तन ला सकता है।