Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Madan Lal , Date: 10/02/2026 05:11:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Madan Lal ,
  • Date:
  • 10/02/2026 05:11:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धोइंदा में दिनांक 9 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में

विस्तार

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धोइंदा में दिनांक 9 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन, उच्च शिक्षा एवं करियर के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें नई राह पर आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर लाल बाल्दी (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, राजसमंद) रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य ही व्यक्ति को ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश भी दिया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री घनश्याम गोर (ADPC), श्री राजेन्द्र हेडा (CBEO) तथा श्रीमती सरोज बैरवा (सर्किल इंस्पेक्टर, कांकरोली) उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का इकलाई पहनाकर एवं साफा बांधकर पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज बैरवा ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देते हुए साइबर क्राइम से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सर ने विद्यालय में संचालित नवाचारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सुभाष स्कूल राजसमंद जिले का पहला ऐसा विद्यालय है, जहाँ कक्षा 3 से 12वीं तक फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। विद्यालय एक आवासीय (रेजिडेंशियल) स्कूल के रूप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत है।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मविश्वास एवं भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण बना रहा।
अंत में विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के जीवन की अविस्मरणीय स्मृति बन गया तथा उनके लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।