Contact for Advertisement 9650503773


BJP MLA OFFICE ATTACK: संगम विहार BJP विधायक कार्यालय पर हुआ हमला, कार्रवाई में लापरवाही करने पर थाना अध्यक्ष पर हुई कार्रवाई 

- Photo by :

दिल्ली   Published by: Namita Chauhan , दिल्ली   Edited By: Namita Chauhan, Date: 14/07/2025 11:46:17 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Namita Chauhan ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 14/07/2025 11:46:17 am
Share:

संक्षेप

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में बीते हफ्ते पानी के बोर को लेकर काफी हंगामा हुआ। विधायक चन्दन कुमार चौधरी ने बताया कि, संगम विहार के एफ‑2 क्षेत्र में अवैध पानी के बोर पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद स्थानीय जनता ने मौजूदा भाजपा विधायक चन्दन चौधरी पर पैसे न मिलने पर पानी के कनेक्शन को काटने का आरोप लगाया और विधायक कार्यालय पर हमला बोल दिया, कुर्सियाँ और अंडे फेंके, और कार्यलय प्रभारी पर हमला किया।  

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में बीते हफ्ते पानी के बोर को लेकर काफी हंगामा हुआ। विधायक चन्दन कुमार चौधरी ने बताया कि, संगम विहार के एफ‑2 क्षेत्र में अवैध पानी के बोर पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद स्थानीय जनता ने मौजूदा भाजपा विधायक चन्दन चौधरी पर पैसे न मिलने पर पानी के कनेक्शन को काटने का आरोप लगाया और विधायक कार्यालय पर हमला बोल दिया, कुर्सियाँ और अंडे फेंके, और कार्यलय प्रभारी पर हमला किया।  

विधायक चंदन कुमार चौधरी ने बातचीत में बताया कि, इस मामले में जब उचित कार्रवाई में संगम विहार थाना अध्यक्ष कुमार संतोष ने लापरवाही दिखाई तो विधायक ने कानूनी करवाई करते हुए थाना अध्यक्ष को लाइन हाज़िर करवा दिया। 

सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे जब विधायक अपने दफ्तर पर मौजूद नहीं थे उस वक्त, जनता ने विधायक कार्यालय पर हमला किया, जिस दौरान अंडे और पत्थर फेंके गए, साथ ही कुर्सियां उठाकर फेकी गई, कार्यकर्ताओं से मारपीट भी की गई। जैसे ही हमले की सूचना विधायक को मिली, फ़ौरन उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हंगामे और हमले के दौरान ही पुलिस फ़ोर्स वहां पहुंची साथ ही संगम विहार थाने के SHO और अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत करवा दिया। कुछ देर बाद विधायक भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में जब NCR समाचार की संवाददाता नमिता चौहान ने विधायक चन्दन चौधरी से बात की तो कई अन्य पहलू खुलकर सामने आए। 

विधायक के आरोप 


पानी के बोर के कनेक्शन से पानी का अवैध प्लांट चलाया जा रहा था। 

सोनिया विहार के मुफ्त पानी के पैसे लेकर बेचने का गलत काम किया जा रहा था।

होशराम यादव नामक व्यक्ति बोर पर अवैध कब्जा कर के बैठा था। 

विधायक कार्यालय पर हमला करने वाली जनता एक ही परिवार की थी। 
 
महिलाओं ने हमला किसी के बहकाने पर किया था। 

पानी का कनेक्शन काटा नहीं गया है बल्कि, सप्लाई को बढ़ाने के लिए उस पर विकास का काम किया जा रहा है। 

विधायक ने यह भी कहा कि, इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है, जो भी कार्य पानी के बोर पर किया जा रहा है वो सब जल बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। जनता द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। साथ ही विधायक ने यह भी कहा कि, इस मामले में सभी हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और अपराधियों को सजा दिलवाई जाएगी। 

स्थानीय लोगों का आरोप 
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। लोग यह भी बता रहे हैं कि विधायक का नाम लेकर कुछ अनुज्ञाप्तिविहीन कर्मचारी या दलाल लोगों से अवैध शुल्क वसूल रहे हैं।

“हम मुफ्त पानी की सप्लाई पर निर्भर हैं, पर अचानक बिना कोई सूचना/समझौते के कनेक्शन काट दिए गए। विधायक ने स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया।”

वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि विधायक का नाम केवल वसूली के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, असली जिम्मेदार व्यक्ति अन्य हैं।


SHO हुए लाइन हाजिर 
विधायक कार्यालय पर हुए हमले में FIR दर्ज होने के बाद भी जब कई दिन बीत जाने पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक ने संगम विहार थाना अध्यक्ष कुमार संतोष के खिलाफ बड़े अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया और अब संगम विहार में नए थाना अध्यक्ष को लाने की तैयारी की जा रही है।