Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बेटी की मौत के 10 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तारी से बाहर, परिवार ने करी कार्रवाई की मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 27/02/2026 12:02:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 27/02/2026 12:02:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में एक बेटी की मौत के बाद उसका परिवार न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में एक बेटी की मौत के बाद उसका परिवार न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा है। परिवार की बेटी को एक युवक ने आत्महत्या के लिए उकसाया था जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। फिलहाल आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज होने के 10 दिन बाद भी पुलिस बेटी के मौत के जिम्मेदारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगे। दरअसल 12 फरवरी 2026 को थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर की रहने वाली शांभवी शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी लाश घर के अंदर कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। पास में ही उसका मोबाइल में मिला था। परिवार वालों के पास पुख्ता सुबूत थे कि प्रखर बाजपेई नाम का युवक  और उनकी बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने कुछ महीनों से उनकी बेटी का मानसिक और शारीरिक उत्पन्न करना शुरू कर दिया था। परिवार के पास कई ऐसे ऑडियो मौजूद है जिसमें उनकी बेटी के साथ मारपीट की आवाज में रिकॉर्ड हुई है।

 

आरोपी पर प्रखर बाजपेई शादी के लिए राजी तो हो गया था। लेकिन वह 5 लख नगद, कार और पिता का मकान अपने नाम करवाना चाहता थाम ऐसा न करने पर उसने संभवी शुक्ला के साथ मारपीट करना शुरू कर दी थी। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पुलिस में तहरीर देने के 5 दिन के बाद इसी तरह से पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कियाम लेकिन आज 10 दिन भी जाने के बाद भी आरोपी प्रखर बाजपेई और उसके परिवार के नामजद लोगों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते के लिए दवा बन रहे हैंम लड़की के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के अंदर उनकी बेटी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगेम फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। सोशल मीडिया x पर पुलिस ने मामले में जांच की करने की बात कही है।