-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रोजगार मेले में 517 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 190 का प्रारंभिक चयन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान’ और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद में एकदिवसीय विधानसभा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान’ और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद में एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रोजगार के अवसरों के साथ ही अभ्यर्थियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया। अधिकारियों ने रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार का चयन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भगौसा के नोडल प्रधानाचार्य उदय नारायण, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद के प्रधानाचार्य विवेक कुमार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैसर बाजार के प्रधानाचार्य राम उग्रह, ज्ञानेंद्र मिश्र, जय प्रकाश पांडेय सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 517 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रक्रिया के बाद 190 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
पंजाब: लुधियाना फोकल पॉइंट में ट्रक-एक्टिवा की टक्कर, युवक की मौत
उत्तर प्रदेश: मगहर पहुंचे डीएम, कबीर की समाधि पर की पूजा-अर्चना और मजार पर चढ़ाई चादर
राजस्थान: कायड़ चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
