Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: स्कूल परिसर में चोरी का खुलासा, रैकी करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Rudra Bahadur , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 01/10/2026 05:10:17 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Rudra Bahadur ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 01/10/2026 05:10:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: विकासनगर क्षेत्र के बरोटीवाला में एक स्कूल परिसर स्थित घर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना की साजिश रचने और रैकी करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी, दस्तावेज और वारदात

विस्तार

उत्तराखंड: विकासनगर क्षेत्र के बरोटीवाला में एक स्कूल परिसर स्थित घर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना की साजिश रचने और रैकी करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी, दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी स्थानीय निवासी है, जिसने पंजाब और देहरादून से अपने रिश्तेदारों को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया था। जाली तोड़कर की थी चोरी 23 सितंबर 2026 को बरोटीवाला निवासी शिकायतकर्ता श्री गोपाल सिंह ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके कमरे की जाली तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पार कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A)/331(8) के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जांच टीमों का गठन किया।

सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 30 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुल नंबर-01 विकासनगर के पास से 65 वर्षीय अभियुक्त बाबूराम (पुत्र स्व. चरण दास, निवासी तोलाराम बस्ती, नवाबगढ़) को धर दबोचा। पूछताछ में बाबूराम ने खुलासा किया कि उसने पहले घर की रैकी कर उसे चिन्हित किया था। इसके बाद उसने अपने तीन रिश्तेदारों—सोनू लुधियाना, राजेन्द्र भठिंडा, पंजाब और मदन नयागांव, देहरादून को विकासनगर बुलाया। सोनू और मदन अभियुक्त के साले हैं, जबकि राजेन्द्र उसका भतीजा है। घटना के दिन बाबूराम अपनी बाइक से सोनू और राजेन्द्र को गन्ने के खेत के रास्ते बरोटीवाला शिव मंदिर तिराहे तक छोड़ आया, जहां से दोनों ने घर की जाली काटकर चोरी की।

वारदात के बाद तय योजना के मुताबिक बाबूराम उन्हें हनुमान मंदिर के पास से उठाकर वेदांश चौक छोड़ आया, जहां से वे मदन के घर नयागांव चले गए। बाबूराम को उसके हिस्से के पैसे और दस्तावेज सौंप दिए गए थे। पछवादून में अन्य चोरियों का भी खुलासा
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह ने पछवादून क्षेत्र में कई अन्य चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसकी गहन जांच जारी है। बाकी तीन फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
 बाबूराम पुत्र स्व. चरण दास निवासी तोलाराम बस्ती, नवाबगढ़ से पुलिस ने 5,000 नगद, 'ग्रेट वैल्यू मॉडर्न स्कूल' की फीस बुक, 3 फीस कार्ड और घटना में प्रयुक्त डिस्कवर बाइक (UK-16-A-1458) बरामद किया। पकड़ने वाले टीम में शामिल पुलिस कर्मियों में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण, व.उ.नि. शिशुपाल सिंह राणा, उ.नि. चंद्र शेखर नौटियाल, उ.नि. सूरज कंडारी चौकी प्रभारी कुल्हाल, उ.नि. सनोज कुमार, कास्टेबल मनोज भारती, नरेश पंत, नवीन कोहली, नितिन कुमार, पवन बिष्ट तथा एसओजी देहात से कास्टेबल जितेंद्र चौधरी आदि रहे।


Featured News