Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा में भव्य शोभा यात्रा वाल्मीकि भगवान जी का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sandeep Kumar (UP) , Date: 08/10/2025 01:20:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sandeep Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 08/10/2025 01:20:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज HRD हिन्दू रक्षा दल एवं सनातनी वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि भगवान जी के प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज HRD हिन्दू रक्षा दल एवं सनातनी वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि भगवान जी के प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
शोभा यात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर, सेक्टर-63, नोएडा (हिंडन नदी के पास) से हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और “जय वाल्मीकि जी महाराज” के नारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। मुख्य अतिथि पिंकी भैया, वाल्मीकि समिति अध्यक्ष मांगेराम प्रधान, तथा नोएडा महानगर हिन्दू रक्षा दल अध्यक्ष मनीष गोडीयाल रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, बबन, बंटी, हरि किशोर सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर मानवता को धर्म, सत्य और मर्यादा का मार्ग दिखाया। उन्हीं की रचना से आज हम भगवान श्रीराम जी के आदर्श जीवन और आस्था के मूल्यों को जान पाते हैं। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने समाज की एकता, संस्कार और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन HRD हिन्दू रक्षा दल एवं समस्त वाल्मीकि परिवार द्वारा किया गया।