-
☰
उत्तर प्रदेश: नाबालिग बालक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा, पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के चर्चित नाबालिग बालक रेप और मर्डर केस में गाजीपुर की पॉक्सो विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को मृत्युदंड
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के चर्चित नाबालिग बालक रेप और मर्डर केस में गाजीपुर की पॉक्सो विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है।यह मामला 19 फरवरी 2024 का है, जब आरोपी ने 8 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने बच्चे के शव को एक बक्से में छिपा दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।
अभियोजन पक्ष ने पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर मामले को कोर्ट में साबित किया।आज सुनवाई पूरी होने के बाद पॉक्सो विशेष कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई, जिससे न्याय की उम्मीद कर रहे परिजनों को राहत मिली है। गाजीपुर सरकार के आदेश व पुलिस अधीछक डाक्टर इरज राजा की कारवाई व उनके भी आदेशों से सभी थाने के अधिकारी कर्मचारी की कारवाई से जनता को न्याय मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश: सरदार सेना ने उठाई मृतक प्रदीप पटेल के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी
हरियाणा: मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले को संगठनों ने बताया देशद्रोह
मध्य प्रदेश: माई की महापंचायत" के ऐतिहासिक एकता प्रयास से नवरात्रि 2025 बना अविस्मरणीय पर्व
उत्तर प्रदेश: कटर प्लांट पर दबंगों का हमला, खनन व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर बेहोश किया, आरोपी फरार
Gujrat Rape Case: तीन मछुआरों ने 50 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: वड़ोदरा के कोठी फल्यु में सर्द पुनम पर पारंपरिक गरबे और वेशभूषा प्रतियोगिता का उल्लास