-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वन विभाग तिराहे के पास से पकड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय चौधरी पुत्र बाबूलाल चौधरी, निवासी कालीजगदीशपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ खलीलाबाद कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 873/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2), 123, 64(2)(M), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 5L/6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अजय चौधरी उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को मिली कार्रवाई के क्रम में आरोपी को वन विभाग तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मोहन कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल अंजूलता और महिला कांस्टेबल खुशी शामिल रहीं।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 46 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन चोरी का खुलासा, अस्पताल संचालक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में चोरी, ताले तोड़कर सामान ले गए चोर
उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के असंतुष्ट फीडबैक पर एसपी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश
