Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दरगाह शरीफ में अभिनेत्री चांदनी ने लगाई हाजिरी, अमन-चैन और फिल्म की सफलता के लिए मांगी दुआ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Tauseef Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 05:57:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Tauseef Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 05:57:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी ने अजमेर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह शरीफ में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन और अपनी आ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी ने अजमेर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह शरीफ में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन और अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। Ajmer स्थित दरगाह शरीफ में उनके पहुंचने पर जायरीन में भी उत्साह देखा गया। दरगाह के खिदमतगार और बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उन्हें दरगाह शरीफ की जियारत कराई। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री को ओढ़नी उड़ा कर दरगाह शरीफ का तबर्रुक भी भेंट किया।

सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने अभिनेत्री की आने वाली फिल्म की सफलता और खुशहाली के लिए खास दुआ भी की। अभिनेत्री चांदनी ने दरगाह में हाजिरी लगाने को अपने लिए खुशकिस्मती बताया और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर दोबारा आने की इच्छा जताई। दरगाह में मौजूद अकीदतमंदों ने भी अभिनेत्री का स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।