Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में धारा 163 के बीच पुतला दहन, पुलिस मौजूदगी में प्रदर्शन—प्रशासन पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 05:10:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Abhishek Kashyap ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 05:10:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है जहां महिला आरक्षण के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया औ

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है जहां महिला आरक्षण के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह प्रदर्शन उसे समय किया गया जब जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर धारा 163 पहले से लागू थी कानून के मुताबिक धारा 163 के दौरान चार या उससे अधिक लोगों को एकत्र होने पर प्रतिबंध होता है लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर खुलेआम पुतला दहन किया गया नारेबाजी और  प्रदर्शन होता रहा 

हैरानी की बात यह है भी यही की मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद था लेकिन प्रदर्शन को रोकना या तत्काल कार्रवाई करने की कोई ठोस पहल नजर नहीं आई  यही वजह है कि अब प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं स्थानीय लोगों और राजनीतिक जानकारों का कहना है की अगर यही प्रदर्शन किसी विपक्षी दल द्वारा किया जाता तो अब तक मुकदमा दर्ज हो चुका होता और सख्त कार्रवाई भी देखने को मिलती ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या कानून सबके लिए बराबर है या फिर राजनीतिक पहचान के आधार पर कोई कार्रवाई होती है। 

अब देखने वाली बात यह भी होगी कि जिला प्रशासन और पुलिस इस पूरे मामले में क्या रूप रेखा अपनाती है क्या नियमों की उल्लंघन पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा  कानून का पालन सबके लिए बराबर होना चाहिए लेकिन शाहजहांपुर की इस तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।