Contact for Advertisement 9650503773


उतर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब के अध्यक्ष बने एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव, सचिव विकास वर्मा

- Photo by : SOCAL MEDIA

उतर प्रदेश  Published by: Jayprakash , उतर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 13/01/2026 04:44:09 pm Share:
  • उतर प्रदेश
  • Published by.: Jayprakash ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/01/2026 04:44:09 pm
Share:

संक्षेप

उतर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन दीपक गर्ग आढ़ती जी ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष अग्रवाल कबाड़ी जी ने की। खुर्जा नगर के फुलवाड़ी लॉज स्थित कैफे पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया।

विस्तार

उतर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन दीपक गर्ग आढ़ती जी ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष अग्रवाल कबाड़ी जी ने की। खुर्जा नगर के फुलवाड़ी लॉज स्थित कैफे पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष में होने वाले सभी कार्यक्रमों को जानकारी दी गई। जिसके बाद गत वर्ष का आय और व्यय का ब्यौरा दिया गया। इस दौरान आम सभा में चुनाव हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर यश बंसल और एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव का नाम आया। जिसमें क्लब के सभी मेंबरों ने सर्व सम्मति से एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। 
सचिव पद पर विकास वर्मा और कोषाध्यक्ष पद अंकुश गर्ग निर्वाचित हुए। इस दौरान चुनाव के सभी पदों की घोषणा क्लब के गवर्नर दीपक गर्ग आढ़ती ने की और सभी मनोनीत पदाधिकारियों के हस्ताक्षर कराए गए। आगामी एक सप्ताह में कार्यकारणी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान नेशनल सोशल क्लब के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल ने बताया कि नेशनल सोशल क्लब खुर्जा नगर में होने वाले सभी धार्मिक आयोजन और शोभायात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, क्लब की तरफ से निशुल्क पानी वितरण, पुष्प वर्षा , चाय वितरण, भोजन व्यवस्था, निर्धन और असहाय बच्चों को निशुल्क पुस्तक और खान-पान की वस्तुओं का वितरण भी करता है,। नगर में सभी धार्मिक शोभायात्राओ पर पुष्प वर्षा का कैंप लगाया जाता है। इस दौरान उपस्थित लोगों में योगेश मोहन अग्रवाल, भावुक बंसल, बसंत कनोडिया, पीयूष अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, धर्मेंद पाल सिंह राघव, अंकुश गर्ग उर्फ रॉकी, सचिन अग्रवाल, शेखर वर्मा, राहुल शर्मा और दीपक गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'

उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर बर्खास्तगी की तलवार, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

 वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद


Featured News