Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिथरी चैनपुर में गोवंशीय पशु काटने की तैयारी का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल; चार गिरफ्तार, एक फरार'

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 11:25:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 11:25:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिथरी चैनपुर में गौवंशीय पशु काटने की तैयारी कर रहे आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिथरी चैनपुर में गौवंशीय पशु काटने की तैयारी कर रहे आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। चार आरोपी पकड़े गए, जबकि एक भाग निकला। मौके से गौवंशीय पशु और उसे काटने के औजार भी बरामद हुए थाना क्षेत्र के परसोना नहर के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंशीय पशु को काटने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां जुनेद, राशिद, नसीम और मोहम्मद फजर गौवंशीय पशु और वध के औजारों के साथ मिले घेराबंदी होते ही मुठभेड़, दो घायल पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ हुई। इसमें नसीम और राशिद के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से जुनेद और मोहम्मद फजर को भी गिरफ्तार कर लिया एक आरोपी भागा, पांचवें का नाम भी सामने आया। 


मौके से मोहम्मद कासिम कुरैशी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गौवंशीय पशु शाकिर खान निवासी परसोना ने उपलब्ध कराया था। पुलिस अब शाकिर की भूमिका की भी जांच कर रही है गौवंशीय पशु और वध के औजार बरामद पुलिस ने मौके से गौवंशीय पशु और वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण कब्जे में लिए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 


Featured News