Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिजली की चिंगारी से 100 बीघा फसल जली, किसानों ने मांगा मुआवजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 01/04/2026 05:34:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 01/04/2026 05:34:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के भनवापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साहेपारा में मंगलवार को भीषण आग लग गई। बिजली के खंभे से निकली चिंगारी ने गेहूं के सूखे खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लगभग 100 बीघा फसल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के भनवापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साहेपारा में मंगलवार को भीषण आग लग गई। बिजली के खंभे से निकली चिंगारी ने गेहूं के सूखे खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लगभग 100 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों के बीच लगे बिजली के खंभे से अचानक चिंगारी निकली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण

 शुरुआती प्रयास विफल रहे। घटना के करीब एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोग बाल्टियों, पंपसेट और ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयासों से ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। प्रभावित किसानों ने बताया कि उनकी सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में नष्ट हो गई। कई किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि दमकल की गाड़ियां समय।