Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति टीम की सफलता, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 01/04/2026 06:07:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 01/04/2026 06:07:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा लड़की को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर म

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा लड़की को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो और महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा लड़की की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार चाँदनी पुत्री लालित 20 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस संबंध में 22 फरवरी 2026 को थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम ने खोजबीन कर चाँदनी को सकुशल बरामद कर लिया और पहचान कराने के बाद नियमानुसार उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़की के सकुशल मिलने पर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवब्रत पाण्डेय, महिला हे।