-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, यूजीसी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूजीसी से नाराज़ होकर इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सवर्ण स्वाभिमान मंच
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूजीसी से नाराज़ होकर इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यूजीसी के फैसलों से नाराज़ होकर इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंचे। यहां सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा जुबानी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश को इस समय वेस्ट इंडिया कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने वेस्ट इंडिया कंपनी का सीईओ और अमित शाह को उसका एमडी बताया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ कभी भी कड़ी कार्रवाई कर सकती है, लेकिन उन्हें न जेल जाने का डर है और न ही मौत का। उन्होंने साफ कहा कि यूजीसी के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और वह समाज को जागरूक करने का काम करते रहेंगे। उन्होंने भविष्य में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत भी दिए। अलंकार अग्निहोत्री, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट सरकार चाहे जो कर ले, मुझे न जेल का डर है और न ही मरने का। यूजीसी के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी और मैं लोगों को जगाने का काम करता रहूंगा। पूर्व अधिकारी के इन बयानों ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। अब देखना होगा कि उनके इस आंदोलन और राजनीतिक संकेतों का आगे क्या असर पड़ता है।