-
☰
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग ने जन्मजात रोग से पीड़ित बच्चों का किया सफल इलाज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 05 फरवरी, 2026 (सू0वि0)-जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आर बी एस के टीम का एक नया अध्याय लिखा गया, जिससे जन्मजात रोग से पिडित बच्ची के चेहरे पर नयी मुस्कार ले आयी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 05 फरवरी, 2026 (सू0वि0)-जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आर बी एस के टीम का एक नया अध्याय लिखा गया, जिससे जन्मजात रोग से पिडित बच्ची के चेहरे पर नयी मुस्कार ले आयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डा०शम्सुल इस्लाम, डा० उदीशा गुप्ता एवं डॉ.योगेश प्रताप सिंह द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक कटे होठ तथा तालु के कुल 6 बच्चों का आपरेशन निःशुल्क, हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी में जिला मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रवन्धक के सफल मार्गदर्शन में किया जा चुका है। इसी प्रकार जनवरी महीने में सिखड़ी के रहने वाले प्रेमचंद की पुत्री अनन्या का पैर जन्म के समय ही कमर के पास से पीछे मुडा़ हुआ था। बच्ची को सही समय पर चिन्हित करके डा0 योगेश प्रताप सिंह के देखरेख में मेडिकल कालेज मे बच्ची का जॉच एवं सफलतापूर्ण इलाज सम्पन कराया गया बच्ची, पूर्णतः स्वस्थ एवं सामान्य है। कार्यक्रम के अन्तर्गत '4D' यानी जन्मजात दोष (Defect ), रोग(Disease), कमियां(Deficiency )तथा विकास में देरी(Developmental Delay ) जैसी 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाया जाता है। इसी प्रकार क्लब फुट (टेढ़े पंजे) के बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में भी चल रहा है।