-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उर्स-ए-आला हज़रत पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने की चादरपोशी, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उर्स-ए-आला हज़रत के मुबारक अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की ओर से दरगाह आला हज़रत पर चादरपोशी की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उर्स-ए-आला हज़रत के मुबारक अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की ओर से दरगाह आला हज़रत पर चादरपोशी की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रत्येक वर्ष उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर चादर पेश कर गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी, बरेली का प्रतिनिधिमंडल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ पूर्व सांसदप्रवीण सिंह ऐरन ने दरगाह पर चादर पेश कर प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली, तरक्की तथा शहर के विकास के लिए दुआ की। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह यादव ने कहा कि आला हज़रत का संदेश प्रेम, इंसानियत, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जिसे अपनाकर समाज में सौहार्द को और अधिक मजबूत किया जा सकता है
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम, इंजीनियर अनीस अहमद, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, रेहान राजा खां, महेंद्र, दीपक वाल्मीकि अनुज गंगवार एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयों एवं साथियों ने दरगाह पर प्रदेश की उन्नति, देश की समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
