-
☰
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर में सपा की बैठक, भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर मे समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर में आयोजित हुई।इस बैठक में बीएलए नियुक्ति फार्म तथा शिक्षक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर मे समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर में आयोजित हुई।इस बैठक में बीएलए नियुक्ति फार्म तथा शिक्षक- स्नातक मतदाता फार्म जल्द से जल्द जमा करने, पीडीए जनपंचायत लगातार आयोजित करने के साथ साथ खाद की अनुपलब्धता,किसानों के उत्पीड़न,अनियमित विधुत आपुर्ति ,तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।इस बैठक में समाजवादी अधिवक्ता सभा के नवमनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामयश यादव और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पुर्व सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।इस सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। यह सरकार गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं। इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है।यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बांतों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है।इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिन्द, आशीष यादव राहुल, सुशील जायसवाल, जै हिंद यादव, आमिर अली,तहसीन अहमद अमित ठाकुर,अवधेश यादव,राम विजय चौहान ,राजेन्द्र यादव,लाल जी राम,सुरज राम बागी,राजकुमार पांडे,रामदरश यादव,बिन्दु बाला बिंद,परशुराम बिंद, सुनील यादव,मदन यादव,मार्कण्डेय यादव सदानंद यादव,डॉ समीर सिंह,बलिराम यादव,पूजा गौतम,आजाद राय,पंकज यादव ,बैजू यादव,कमलेश यादव,कमलेश यादव उर्फ भानु यादव,केशव यादव,चंचल राजभर,श्रीराम यादव,अशोक यादव,सुग्गु यादव,रजनी कांत यादव,इलियास अहमद आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
उत्तर प्रदेश: सरदार सेना ने उठाई मृतक प्रदीप पटेल के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी
हरियाणा: मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले को संगठनों ने बताया देशद्रोह
मध्य प्रदेश: माई की महापंचायत" के ऐतिहासिक एकता प्रयास से नवरात्रि 2025 बना अविस्मरणीय पर्व
उत्तर प्रदेश: कटर प्लांट पर दबंगों का हमला, खनन व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर बेहोश किया, आरोपी फरार
Gujrat Rape Case: तीन मछुआरों ने 50 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: वड़ोदरा के कोठी फल्यु में सर्द पुनम पर पारंपरिक गरबे और वेशभूषा प्रतियोगिता का उल्लास