Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर के सौरभ सिंह यादव ने IES में पाया देशभर में 5वां रैंक, नैसारा गांव में हर्ष का माहौल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 06/10/2025 11:39:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 06/10/2025 11:39:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महान विभूतियों तथा प्रतिभाओं की धरती है| हमेशा नई-नई प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा के बल पर कीर्तिमान हासिल करती हैं और गांव तथा जनपद का नाम रोशन करती हैं|

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महान विभूतियों तथा प्रतिभाओं की धरती है| हमेशा नई-नई प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा के बल पर कीर्तिमान हासिल करती हैं और गांव तथा जनपद का नाम रोशन करती हैं| इसी कड़ी में देवकली ब्लाक के नैसारा गांव की एक अप्रतिम सौरभ सिंह यादव प्रतिभा अथक प्रयास से आई.इ.एस.आइकॉनॉमिक्स सर्विस में पांचवा रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है|उसके नैसारा गांव आने पर गांव वालों ने उसे सर-आंखों पर बैठा लिया तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया|जनपद तथा देवकली ब्लाक के सभी लोगों ने बहुत ही गर्व का अनुभव किया|बताते चलें कि उसके सम्मान में आज 6अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे स्थानीय श्री साईंनाथ मैरिज हॉल नैसारा के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है,जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे|इस आशय की जानकारी देते हुए सौरभ सिंह 

यादव(गोलू) के पिता राजेश सिंह यादव तथा कन्हैया सिंह यादव-लेक्चर ने बताया कि सौरभ सिंह यादव की इस उपलब्धि पर पूरा नैसारा गाँव गौरवांवित है,साथ ही यह जिले की बहुत बड़ी उपलब्धि है| उन्होंने बताया कि सौरभ सिंह यादव का सम्मान समारोह के संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव,कन्हैया सिंह यादव तथा राजेश सिंह यादव होंगे|इस अवसर पर पूरे क्षेत्र के गणमान्य, सम्भरांत अधिकारीगण,शुभचिंतक,अध्यापक,प्रोफेसर,जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी आदि लोग शामिल होंगे|यहां यह बताना जरूरी है कि सौरभ सिंह यादव की प्राथमिक शिक्षा संत हेली क्रॉस स्कूल देवकली एक से आठ तक तथा दसवीं से 12वीं तक सनफ्लावर स्कूल नंदगंज से हुई सन 2015 में यह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय चले गए जहां पर इन्होंने लगातार 10 वर्षों के अथक प्रयास एवं आत्मविश्वास के साथ तैयारी किया और एक दशक में इस की नौकरी

 पूरे भारत में पांचवा रैंक प्राप्त किया,जबकि 12 पद ही केवल थे |सौरभ यादव अत्यंत ही प्रतिभावान छात्र रहे हैं और इन्होंने दसवीं में 100 में 100% 12वीं में 90% बीएससी में 90% तथा एम.एस.सी में भी इन्होंने 90% अंक हासिल किया|बी.एस.सी ऑनर्स में इनको सन 2020 में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था|यह एम.एस.सी.क्वान्तिटेटिव इकोनॉमिक्स पर भारतीय संख्यिकी संस्थान ऑल इंडिया में सातवां रैंक प्राप्त किए थे|बधाई देने वालों में माधुरी सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख देवकली,सच्चे लाल यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख,कन्हैया सिंह यादव लेक्चर,राजेश सिंह यादव,सिंह बेचन यादव,धर्मेंद्र यादव,इंद्रजीत सिंह यादव,उपेंद्र सिंह यादव,राणा सिंह यादव तथा संतोष कनौजिया आदि लोगों ने शुभकामना व्यक्त किया है।