-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कुल 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कुल 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें पांच हेड कांस्टेबल और तीन सिपाही शामिल हैं। जांच में पाया गया कि कई पुलिसकर्मी स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे और बिना किसी सूचना के लंबे समय तक गैरहाजिर रहे। इस प्रकार की लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए कर्मियों में हेड कांस्टेबल विजय कुमार, राजवीर सिंह और सुनील कुमार के साथ-साथ सिपाही राजू सिंह और बोबी कुमार शामिल हैं। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल विनेश कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया गया। वहीं सिपाही अनिल चौधरी चौकी क्षेत्र से गायब पाए गए, जबकि हेड कांस्टेबल अनुज कुमार पर दुर्व्यवहार के आरोप की पुष्टि होने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी मामलों की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट निर्देश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और जिम्मेदारी से काम न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश मिला है कि ड्यूटी में लापरवाही या गैरहाजिरी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
राजस्थान: शिव महापुराण कथा का छठा दिन, ज्योतिर्लिंग महिमा से गूंजा भक्तिमय वातावरण
हरियाणा: गूंजा नारी शक्ति वंदन, श्रुति चौधरी ने पदयात्रा से भरा जोश
उत्तर प्रदेश: पारदर्शी खरीद, समय पर भुगतान और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
हरियाणा: मदनापुर प्रधान पद उम्मीदवार मेहंदी हसन ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ
उत्तराखंड: स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी विरोध
