Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: जनता की आवाज़ सीधे CM तक: ‘जनता दर्शन’ में योगी के त्वरित समाधान के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 03:47:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 03:47:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनसमर्पण की भावना को जनकल्याण में बदलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

विस्तार

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने हर एक प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

 दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Featured News