-
☰
No image found.
राजस्थान: हज यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, अमन-चैन की दुआओं के साथ किया रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी के संयोजक व अध्यक्ष एस.एम. अकबर के नेतृत्व में अन्दर कोट क्षेत्र से हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले आजमीन का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी के संयोजक व अध्यक्ष एस.एम. अकबर के नेतृत्व में अन्दर कोट क्षेत्र से हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले आजमीन का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर हज यात्रियों को माला, साफा, शॉल और दरगाह की दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया। हज यात्रा पर जाने वालों में नासिर मुल्तानी और उनकी पत्नी काफिया बेगम, गुलाम अली, रेलवे से सेवानिवृत्त अकरम सिद्दीकी और उनकी पत्नी रिटायर्ड शिक्षिका रिजवाना तबस्सुम, देहली गेट निवासी मोहम्मद हनीफ और उनकी पत्नी मलका बेगम सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उमराह से लौटे दिलशाद अंसारी, शकील खान और मुशर्रफ सिद्दीकी का भी विशेष स्वागत किया गया। दरगाह के खादिम एवं रूहानियत कमेटी के सचिव डॉ. सोहेल चिश्ती ने सभी हज यात्रियों को दस्तार बांधी और उनकी सफल यात्रा के लिए दुआ की। इस मौके पर हाजी मोईजुद्दीन बाबा ने अजमेर, राजस्थान और देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई, जबकि शकील खान ने सलाम पेश किया। कार्यक्रम में एस.एम. अकबर, दिलशाद अंसारी, फरीद खान, अलीमुद्दीन खान, तनवीर सिद्दीकी, साबिर अली, इम्तियाज अंसारी, हुसैन मोहम्मद, तनवीर हुसैन और जुल्फिकार अहमद सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
राजस्थान: CHC बनेगा मॉडल अस्पताल, ₹2.56 करोड़ की स्वीकृति से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश: किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
