-
☰
No image found.
राजस्थान: CHC बनेगा मॉडल अस्पताल, ₹2.56 करोड़ की स्वीकृति से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फुलियाकला शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए राहतभरी और बड़ी खबर सामने आई है।
विस्तार
राजस्थान: फुलियाकला शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए राहतभरी और बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के फुलिया कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को अब मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए डीएमएफटी (DMFT) फंड से ₹2 करोड़ 56 लाख 75 हजार 500 की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।यह पहल क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर संभव हुई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाना है।इस योजना के तहत CHC में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था, भवन और आधारभूत ढांचे का उन्नयन, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे आसपास के हजारों ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा और गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन कम होगा।विधायक बैरवा ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाया जाएगा।फुलिया कलां CHC का मॉडल अस्पताल के रूप में विकास न केवल चिकित्सा सुविधाओं में सुधार लाएगा, बल्कि यह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नई दिशा भी तय करेगा।
उत्तर प्रदेश: किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
