-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बंद मकान में चोरी करने घुसा चोर रंगेहाथ पकड़ा गया, छत से कूदकर भागने की कोशिश नाकाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्टेशन बाजार वार्ड 17 काली मंदिर के पास बंद मकान में घुसे एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। वार्ड संख्या 17 निवासी बृजेश कुमार परिवार संग बनारस में शादी समारोह में गए थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्टेशन बाजार वार्ड 17 काली मंदिर के पास बंद मकान में घुसे एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। वार्ड संख्या 17 निवासी बृजेश कुमार परिवार संग बनारस में शादी समारोह में गए थे। मकान खाली देखकर चोर देर रात घर में घुस गया। इसी बीच बगल के लोगों को घर के अंदर आहट सुनाई दी। शक होने पर उन्होंने नजर रखी तो मकान अंदर से बंद मिला। लोगों की घेराबंदी देख चोर ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क मोहल्ला के लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने तत्काल स्टेशन चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चौकी लेकर पहुंची। मकान मालिक बृजेश कुमार ने बताया कि घर से सामान चोरी नहीं हुआ लेकिन चोर ने सभी दरवाजे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके मकान में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को तीसरी बार चोरी की कोशिश ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। स्टेशन चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पूछताछ किया जा रहा है अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
