-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
- Photo by : SOCUIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23.11.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23.11.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु आए फरियादियों से पुलिस अधीक्षक द्वारा बारी-बारी से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने तथा शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ताओं को भी अवगत कराया जाए।
