Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य के बिना धन-दौलत का आनंद अधूरा, सेहत को भी दें प्राथमिकता: सुमित सोनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:30:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:30:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि वह धन और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बना ही नहीं पता है। इस सत्य को समझने में अक्सर पूरी उम्र बीत जाती है कि सेहत और समृद्धि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि वह धन और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बना ही नहीं पता है। इस सत्य को समझने में अक्सर पूरी उम्र बीत जाती है कि सेहत और समृद्धि में अधिक मूल्यवान क्या है?।इसी उद्देश्य को लेकर सोनभद्र जिले के पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुद्धी व भाजपा युवा नेता सुमित सोनी ने समय परिवर्तन और लोगों के जीवन में चल रही उलट फेर को देखते हुए सामाजिक रूप से अपनी सुझाव दी है। उन्होंने समाज के लिए सुझाव के तौर पर अपनी ओर से ध्यान आकृष्ट कराया है कि जीवन के अंतिम दो दशक में सबको भान (ज्ञान) होना चाहिए कि स्वस्थ जीवन के बिना धन का आनंद अधूरा है। उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जीवन के इन चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति का श्रेष्ठ आधार आरोग्य अर्थात  स्वास्थ्य है। साधारण मनुष्यों की आम कहानी यही होती है कि जब तक उनका शरीर साथ देता है। वह सफलता, पद, प्रतिष्ठा और संपत्ति के पीछे भागते रहते हैं। 

देर रात तक काम करना, अनियमित खान -पान, तनाव और विश्राम की अपेक्षा बस यही आज सभी के दिनचर्या का हिस्सा है।इस दौर में हार्ट-अटैक,शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, नशीले पदार्थ का सेवन से अचानक होने वाली  मौतों के बारे में उन्होंने कहा कि यह शरीर ही धर्म और कर्तव्य के पालन का पहला साधन और माध्यम है। इसीलिए इसकी रक्षा करना आवश्यक है। हर समाज में ऐसे लोग बहुतायत मे देखे जा सकते हैं जो बीमारी से प्रस्तुत होकर किसी भी अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहकर चिकित्सक से विनती कर रहा होता है कि पैसे की चिंता मत कीजिए, बस मुझे स्वस्थ कर दीजिए। यही वह छण है जब जीवन का वास्तविक दर्शन सामने आता है और धन की महिमा कुछ धूमिल होने लगती है। एक सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि धन सुविधाएं खरीद सकता है लेकिन स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन की सहज प्रसन्नता देने मे बहुधा असफल रहता है। परिवार का स्नेह, 

बच्चों के साथ बिताया समय, प्रकृति की सुंदरता और अपने पैरों पर चल पाने की स्वतंत्रता, अनमोल संपत्ति प्रतीत होने लगती है। जब तक शरीर, स्वास्थ्य और निरोग के विषय में  व्यक्ति कुछ गंभीर होकर सोंचे तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए कहा जाता है उपचार से बेहतर बचाव है।आध्यात्मिक दृष्टि से शरीर जीवन की साधना और माध्यम है। अर्थात स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। सुमित सोनी ने श्रीमद्भागवत गीता के एक श्लोक का वर्णन करते हुए कहा कि जिसका आहार- विहार संतुलित है, जिसके कर्म व्यवस्थित हैं और जिसकी सोने और जागने का क्रम उचित है, उसका योग दुखों से दूर करने वाला बनता है। उन्होंने सामाजिक तौर पर लोगों को  एक संदेश दिया है कि स्वास्थ्य की महत्ता और धन की निर्बलता को देखते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, सकारात्मक चिंतन और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। याद रखिए, स्वास्थ्य की पूंजी के सहारे ही व्यक्ति, जीवन की अन्य भोग्य वस्तुओं का आनंद ले सकता है। इसके लिए कहा भी गया है कि वास्तविक संपत्ति स्वास्थ्य है, सोने चांदी का भंडार नहीं। इसलिए उचित यही है धन कमाने के अलावा कुछ निवेश सेहत संवारने में भी की जाए। अनुभव से पकने के बाद ही समृद्धि की सार्थक परिभाषा समझ में आती है। वस्तुत: समृद्ध वह नहीं जो धनाढ्य हैं बल्कि वास्तव में समृद्धि वह लोग हैं जो स्वस्थ रहते हुए अपने रुचिकर कर्म करते हुए अपनों के साथ खुशियां बांट रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही कराया गया ब्लैकआउट


Featured News