Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 12:29:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 12:29:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। भुता थाना क्षेत्र के अहिरोला चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही दो

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बीसलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। भुता थाना क्षेत्र के अहिरोला चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल के दो नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ओवरटेक करने के प्रयास में दो कारों से टकराई बस जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:20 बजे एक बस बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीसलपुर की तरफ से एक अर्टिगा कार बरेली की ओर आ रही थी, जबकि उसके पीछे एक अन्य कार चल रही थी। अहिरोला चौराहे के पास बस चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच सामने से आ रही दोनों कारों से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए।

नेपाल के अर्जुन कामी और चेतराज की मौके पर मौत हादसे में अर्टिगा कार में सवार नेपाल के बाजुरा जिले के निवासी अर्जुन कामी (36) पुत्र भीम और चेतराज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे दिल बहादुर राणा पुत्र चंद्र राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं। दूसरी कार में सवार दो लोग घायल हो गए। इस तरह दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी, अस्पताल पहुंचाए गए घायल
देर रात हुए इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भुता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। 

Related News

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य के बिना धन-दौलत का आनंद अधूरा, सेहत को भी दें प्राथमिकता: सुमित सोनी

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही कराया गया ब्लैकआउट


Featured News