-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 10 दिनों में छह चोरी की वारदातों से दहशत, घर के बाहर लगे CCTV कैमरे का DVR भी ले गए चोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में चोरों के हौसले बुलंद,चोरों ने लगभग पौने दो लाख की नगदी समेत 35 लाख के सोने चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ। कल शाम को नोयडा शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में चोरों के हौसले बुलंद,चोरों ने लगभग पौने दो लाख की नगदी समेत 35 लाख के सोने चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ। कल शाम को नोयडा शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 2.50 ग्राम सोने के आभूषण,800 ग्राम चांदी के आभूषण और लगभग पौने दो लाख रुपए की नगदी चुराई। मकान स्वामी जतिन वर्मा ने चोरी की घटना में बताया अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए का नुकसान। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी ले गए चोर। 10 दिन से लगातार हो रही चोरी की घटनाएं। अब तक 6 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है चोर। पीड़ित मकान स्वामी जतिन वर्मा की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के सूर्या लोक कॉलोनी की है घटना।
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य के बिना धन-दौलत का आनंद अधूरा, सेहत को भी दें प्राथमिकता: सुमित सोनी
