-
☰
No image found.
राजस्थान: अजमेर में हज उमराह वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का हुई सम्मान, हाजियों की सेवा का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: घसैटी स्थित अंजुमन सैयद जादगान कार्यालय में हज उमराह वेलफेयर सोसाइटी, जिला अजमेर की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: घसैटी स्थित अंजुमन सैयद जादगान कार्यालय में हज उमराह वेलफेयर सोसाइटी, जिला अजमेर की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 22 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतखाब आलम ने की। समारोह का शुभारंभ सैयद एहतेशाम चिश्ती द्वारा कुरआन पाक की तिलावत से हुआ। इस दौरान जोधपुर से पहुंचे अतिथि पदाधिकारियों का सैयद गफ्फार काजमी ने दस्तारबंदी कर स्वागत एवं सम्मान किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतखाब आलम ने हज और उमराह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने पदाधिकारियों से हाजियों की सेवा, सुविधाओं और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजमेर शरीफ में पिछले 30 वर्षों से हाजियों की सेवा कर रहे हाजी महमूद खान ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हाजियों की खिदमत के लिए चुना जाना सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने सभी सदस्यों से ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की। सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हाजी अब्बास अली ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने तथा हाजियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में अंजुमन कमेटी के सचिव हाजी सैयद कलीमुद्दीन, एडवोकेट फारूक खान, महासचिव रहीम खान, कोषाध्यक्ष यासीन खान सिलावट सहित सोसाइटी के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यासीन खान सिलावट ने किया, जबकि अंत में सचिव एडवोकेट फारूक खान ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
