Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तिगरी धाम में राष्ट्रीय बजरंग दल ने दीपदान कर योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gaurav Gill , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 11:05:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Gaurav Gill ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 11:05:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने तिगरी धाम स्थित पवित्र मां

विस्तार

उत्तर प्रदेश: यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने तिगरी धाम स्थित पवित्र मां गंगा के तट पर दीपदान कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर रोहन सक्सेना ने मां गंगा के पवित्र जल में दीप अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी की आत्मा की शांति, मोक्ष एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां गंगा से विनम्र प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

रोहन सक्सेना ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। मां का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। इस कठिन समय में पूरा समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि तिगरी धाम की पावन भूमि पर मां गंगा के सानिध्य में किया गया यह दीपदान श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मां गंगा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को परम शांति प्रदान करें।

दीपदान कार्यक्रम में रोहन सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, नितिन, नवनीत, शैलेंद्र कुमार, जय सक्सेना, अंशुल, नमन, दक्ष, मानु, दिलीप कुमार, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता, अनुज आर्य, दिशांत सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।