-
☰
No image found.
हरियाणा: फतेहाबाद में 18वें संविधान बचाओ, समाज बचाओ प्रबुद्ध सम्मेलन में उठी सामाजिक एकता और समानता की आवाज
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद आज 18वें संविधान बचाओ समाज बचाओ प्रबुद्ध सम्मेलन फतेहाबाद में सहभागिता कर अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ इस गरिमामय मंच से बाबा साहेब डॉ.
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद आज 18वें संविधान बचाओ समाज बचाओ प्रबुद्ध सम्मेलन फतेहाबाद में सहभागिता कर अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ इस गरिमामय मंच से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया
आज आवश्यकता है कि हम जाति वर्ग और सामाजिक विभाजनों से ऊपर उठकर सर्वसमाज के हितों की बात कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक हों और समाज में व्याप्त असमानता भेदभाव एवं अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाएं।
युवा शक्ति से विशेष अपील की कि वे केवल दर्शक बनकर नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनकर आगे आएं वहीं दूसरी ओर हमारे प्रबुद्ध जनों के जीवन के अनुभव संघर्ष और वैचारिक मार्गदर्शन समाज की अमूल्य पूंजी हैं इन अनुभवों का उपयोग नई पीढ़ी को दिशा देने और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखने में किया जाना चाहिए संविधान की रक्षा, सामाजिक एकता शिक्षा जागरूकता और समान प्रतिनिधित्व केवल किसी एक वर्ग का विषय नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है जब युवा शक्ति प्रबुद्ध अनुभव और सामाजिक चेतना एक साथ आगे बढ़ेंगे तभी एक समतामूलक न्यायपूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा
पगड़ी पहनाकर दिया गया सम्मान मेरे लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि उन विचारों और मूल्यों के प्रति सम्मान है जिनके लिए हम प्रतिबद्ध हैं इस सम्मान के लिए बड़े भाई अनिल रंगा व समस्त आयोजक टीम का हृदय से आभार।
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य के बिना धन-दौलत का आनंद अधूरा, सेहत को भी दें प्राथमिकता: सुमित सोनी
