Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला में इंसानियत की मिसाल: एक दिन में 200 लोगों को मिला निःशुल्क इलाज

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:16:08 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:16:08 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नूरी गार्डन, जामा मस्जिद के पास रविवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसे लोग देर तक याद रखेंगे। निज़ामी ग्रुप थांदला और मुस्लिम पंच ने सूफी संत हज़रत निज़ामुद्दीन क़ादरी साहब की याद में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नूरी गार्डन, जामा मस्जिद के पास रविवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसे लोग देर तक याद रखेंगे। निज़ामी ग्रुप थांदला और मुस्लिम पंच ने सूफी संत हज़रत निज़ामुद्दीन क़ादरी साहब की याद में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया। सुबह होते ही लोग पहुंचने लगे। किसी को घुटनों में दर्द था, किसी की आंखों में दिक्कत, किसी को बस अपनी सेहत की जांच करानी थी। और सबको एक ही जवाब मिला — आज सब कुछ मुफ़्त है। मेघनगर से आए डॉक्टर, थांदला में ही बन गया हॉस्पिटल जीवन ज्योति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेघनगर की टीम ने शिविर संभाला। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशु पटेल, डॉ. मनीष चांगोद, डॉ. सौरभ बघेल, डॉ. मनीषा रावत और नेत्र सहयोगी कुमारी हर्षिल लोधी ने हर मरीज को इत्मीनान से देखा।

पूरे दिन में करीब 200 मरीजों की जांच हुई। 30 मरीज घुटनों के दर्द से परेशान मिले, और 7 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। 15 युवाओं ने दिया सबसे बड़ा तोहफ़ा शिविर में सबसे ज़्यादा तालियां उन 15 युवाओं के लिए बजीं, जिन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहां मौजूद एक बुज़ुर्ग बोले — “दवा तो डॉक्टर दे देगा, खून तो इंसान ही दे सकता है।” टीम वर्क ही असली ताक़त शिविर के पीछे फादर पी. थॉमस और फादर निलेश सिंगाड़िया का मार्गदर्शन रहा, और मैदान में शाहिद निज़ामी, अब्दुल हक़ शेख, अब्दुल क़ादर शेख, फरज़मान पठान, जुनेद शेख, तोसीफ, सरफराज खान, अब्दुल कुद्दूस शेख, शेरदिल फरज़मान पठान, डॉ. रशीद खान, रेहान रईस शेख, तोकीर हैदर रंगरेज़, सिब्तेन रज़ा, शाहिद और अन्य समाजजन लगे रहे। अंत में मुस्लिम पंच के सदर हसमतुल्लाह  खान ने सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा  संतों की याद में सबसे अच्छा काम यही है कि किसी जरूरतमंद के काम आ जाओ। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य के बिना धन-दौलत का आनंद अधूरा, सेहत को भी दें प्राथमिकता: सुमित सोनी

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही कराया गया ब्लैकआउट


Featured News