Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:32:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:32:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जीत  की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेम चेंजर साबित हुई। नगदी योजना के जरिए राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जीत  की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेम चेंजर साबित हुई। नगदी योजना के जरिए राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी की योजना चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले बीपीएल श्रेणी के 3.64 करोड़ परिवार की एक महिला को दो किस्तों में 10- 10 रूपए की नगद सहायता करने की है। दिसंबर महीने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस श्रेणी से जुड़ी महिलाओं के जन धन बैंक अकाउंट का युद्ध स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 

 महिलाओं को स्व व्यवसाय शुरू करने या स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर भविष्य संवारने के लिए नगदी सहायता उपलब्ध कराने हेतु कई मॉडल पर बातचीत हुई। फिलहाल इस पर सहमति बनी है कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल परिवार के एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार रूपए की सहायता उपलब्ध कराई जाए। उत्तर प्रदेश में बीपीएल श्रेणी में इस समय 3.64 करोड़ परिवार हैं। इनसे जुड़े जनधन खातों का सत्यापन का काम करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव मे महिलाओं को नगदी वितरण संबंधी योजना शुरू करने का पार्टीशासित चार राज्यों में भाजपा का दांव सफल रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य के बिना धन-दौलत का आनंद अधूरा, सेहत को भी दें प्राथमिकता: सुमित सोनी

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही कराया गया ब्लैकआउट


Featured News