Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पिता की पुण्यतिथि पर सर्राफा व्यापारी परिवार ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:17:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:17:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बे की मेन बाजार में सीकों वाली गली के पास शुभिका ज्वेलर्स के मालिक शुभम अग्रवाल एवं उनके छोटे भाई प्रशांत अग्रवाल, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई पटाखे वालों ने अपने पिताजी स्वर्गीय

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बे की मेन बाजार में सीकों वाली गली के पास शुभिका ज्वेलर्स के मालिक शुभम अग्रवाल एवं उनके छोटे भाई प्रशांत अग्रवाल, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई पटाखे वालों ने अपने पिताजी स्वर्गीय सत्य प्रकाश अग्रवाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष  में अपनी शुभिका ज्वेलर्स दुकान के सामने पूड़ी, सब्जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया। विशाल भंडारे के आयोजन से पूर्व सर्राफा व्यापारी शुभम अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

भंडारे में कस्बा एवं दुरदारज कस्बे में खरीदारी करने आए लोगों ने पूड़ी,सब्जी, हलवे का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। इस मौके पर महाकाल के भक्त महंत मुकेश भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह सनी, मयंक अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सर्राफा व्यापारी दीपक अग्रवाल, सतीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुबोध पोरवाल, शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी नरेश अग्रवाल, हरीश गुप्ता, रमेश भारद्वाज, रामकुमार गुप्ता, लालता गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अमित सिंह, राज कपूर गुप्ता सीपू गुप्ता, अंकुर गुप्ता लवी अग्रवाल, पंकज गुप्ता, दर्पण अग्रवाल आदि लोगों ने भंडारा वितरण करने में विशेष सहयोग किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: तिगरी धाम में राष्ट्रीय बजरंग दल ने दीपदान कर योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: कोतवाली देहात पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: गंगा मेले से पहले शिवसैनिकों ने किया रामगंगा क्षेत्र में श्रमदान, घाटों की सफाई कर उठाई प्रदूषण रोकने की मांग

गुजरात: 55 साल के शिक्षक और 19 वर्षीय छात्रा के रिश्ते का मामला चर्चा में, गर्भावस्था के दावे से बढ़ा विवाद

गुजरात: भ्रष्टाचार के खिलाफ 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन जनजागरूकता अभियान शुरू करेंगे परसोतम्भी एन.

उत्तर प्रदेश: दुर्घटनाग्रस्त कार में अचानक लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ वाहन, सीएनजी टैंक बचने से टला बड़ा हादसा


Featured News