-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मथुरा थाना जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर के समीप शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मथुरा थाना जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर के समीप शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी गोकुल, गोपी पुत्र राकेश निवासी अजय नगर तथा छोटे पुत्र सुरेश निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है। वहीं पीयूष पुत्र राजकुमार और उदय पुत्र विनोद शर्मा निवासी गोकुल घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर सनातन गौरव सम्मान समारोह आयोजित
उत्तराखंड: जनसंवाद में सुनीं समस्याएं, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान का हुआ शुभारंभ
मध्य प्रदेश: कलेक्टर कार्यालय में स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण ही मानवता के सुरक्षित भविष्य की कुंजी
उत्तर प्रदेश: अलग देश की मांग तेज, रखाइन पर विद्रोहियों का दिखा बढ़ता कब्जा
